आज से नगर में होगा विकास यात्रा का आगाज,निकलेगी विकास यात्रा रैली

शहपुरा।नगर परिषद शहपुरा अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बतलाया कि मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए जन हितैषी कार्यों के प्रचार प्रसार हेतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में 5फरवरी से विकास यात्रा का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में रविवार से नगर में भी विकास यात्रा का आरंभ होना है नगर पंचायत शहपुरा अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल द्वारा बतलाया गया कि मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र क / एफ-19-61/2021/1/4 भोपाल दिनांक 15/01/2023 के अनुसार भारत सरकार और राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता अनुसार विकास और जनकल्याण के माध्यम से सुराज के लक्ष्यों को प्राप्त करने में विभिन्न विकास गतिविधियों, योजनाओं एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना और नगर के विकास के लिए किये गये कार्यों से जनता को अवगत कराना आदि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विकास यात्राओं का आयोजन 05 फरवरी 2023 से 25 फरवरी 2023 समय प्रातः 10:30 से सायं 05.30 बजे तक किया जाना है। बतलाया गया की रविवार को नगर में विकास यात्रा रैली सुबह 10:30 बजे से निकली जावेगी। साथ ही 06फरवरी को वार्ड क्रमांक मंगल भवन में,08फरवरी को वार्ड क्रमांक02 कृषि उपज मंडी,09फरवरी को वार्ड क्रमाक03शिवशक्ति सामुदायिक भवन,13फरवरी को वार्ड क्रमांक 04 एव05 शिवशक्ति सामुदायिक,14फरवरी को वार्ड क्रमांक06 एवम 08 कृष्णा चौंक,16फरवरी को वार्ड क्रमांक 07कृष्णा चौंक,17फरवरी को वार्ड क्रमांक 09 एवम 10 बाजार चौंक में,21फरवरी को वार्ड क्रमांक 11 एवम12 भेरोगंज में,22फरवरी को वार्ड क्रमांक 13 कचहरी चौंक,23फरवरी को वार्ड क्रमांक 14शंकरगंज एव 25फरवरी को वार्ड क्रमांक15 वनवासी मुहल्ला में विकास यात्रा से जुड़े आयोजन होंगे साथ उपरोक्त तिथियों में विकास यात्रा से जुड़ी टीम संबंधित संपूर्ण वार्ड का भ्रमण करेगी।यात्रा के दौरान जनसभा,योजनाओं का प्रचार प्रसार,दीवार लेखन,लाभावानित हितग्राहियों का सम्मान सहित समस्या निवारण केंद्र के तहत समस्याओ का निराकरण किया जावेगा।