प्रदेश

विधानसभा डिंडोरी एवं शहपुरा में आज से शुरू होगी विकास यात्रा,भाजपा ने संयोजक सहित मंडल प्रभारी किए नियुक्त

डिण्डोरी:- मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए जन हितेषी कार्यो के प्रचार प्रसार हेतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में विकास यात्रा का आयोजन किया जा रहा है । इसी तारतम्य में डिण्डोरी जिले की दोनों विधानसभा में विकास यात्रा की शुरुआत 5 फरवरी से एक साथ किया जाना है, जिसमे विधानसभा डिंडोरी में यह यात्रा ग्राम पडरिया विकासखंड समनापुर से होगी जिसमें पोषक गांव सम्मिलित होंगे, वही विधानसभा शहपुरा में ग्राम बालपुर माल में यात्रा की शुरुआत की जाएगी बालपुर माल से शुरू होकर यह यात्रा बालपुर रैयत, सूरजपुरा होते हुए रकरिया में रात्रि विश्राम होगी।यात्रा के दौरान बीच बीच में जनसभा एवं योजनाओं का प्रचार- प्रसार, दीवार लेखन, लाभांवित हितग्राहियों का सम्मान एवं समस्या निवारण केंद्र के तहत समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

भाजपा ने संयोजक सहित मंडल प्रभारी किए नियुक्त

भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने उक्त यात्रा हेतु भाजपा से दोनों विधानसभाओं के लिए संयोजक नियुक्त यह गए हैं जिसमें विधानसभा शहपुरा में जिला महामंत्री जय सिंह मरावी एवं विधानसभा डिंडोरी महेश धुमकेती है वही मंडलों में इसके लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जिसमें डिंडोरी राजेंद्रपाल कुशराम, समनापुर मनका सिंह बनवासी, बजाग संतोष मरावी, करंजिया अभय परस्ते, शाहपुर में राकेश परस्ते, शहपुरा प्रियंका आर्मो, मेहंदवानी जेहर सिंह मरावी एवं अमरपुर में किशोर मार्को को नियुक्त किया गया है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button