शहपुरा:अस्पताल परिसर में आयोजित हो रहा आयुष स्वास्थ्य मेला

शहपुरा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान तथा आयुष मंत्री मध्यप्रदेश शासन रामकिशोर कावरे के निर्देश पर पूरे मध्यप्रदेश में ब्लॉक स्तर पर विशाल आयुष स्वास्थ्य मेलें का आयोजन आज रविवार को किया जा रहा है इसी कड़ी में डिंडोरी जिला अंतर्गत शहपुरा में अस्पताल परिसर में आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है उपरोक्त कार्यक्रम में नप अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल,उपाध्यक्ष मुकेश साहू,पार्षद सुरेंद्र साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि,भाजपा नेता सहित दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र से आए ग्रामीण उपस्थित रहे।स्वास्थ्य मेला में आयुष विभाग के ख्याति प्राप्त शासकीय डॉक्टरों द्वारा आयुष चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद, होम्योपैथ, यूनानी, चिकित्सा विधाओं के द्वारा वात रोग घुटने के दर्द, कमर दर्द, गाठियावात, सायटिका, चर्म रोग ;दराद, खुजली,एग्जिमा, सोरायसिस, स्त्री रोग ; श्वेत प्रदर, रक्त प्रदर, अन्य स्त्री रोग, अर्श बवासीर, उदर, पेट के रोग, योन रोग, पथरी, मुत्र रोग, मधुमेह आदि असाध्य रोगों का ईलाज किया जा रहा है ।

