प्रदेश

कन्या पूजन कर नगर में विकास यात्रा का हुआ आगाज,निकाली गई विकास यात्रा रैली

कलेक्टर,एसडीएम सहित जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

शहपुरा। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए जन हितैषी कार्यों के प्रचार प्रसार हेतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में 5फरवरी से विकास यात्रा का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में रविवार से नगर में भी विकास यात्रा का आरंभ कलेक्टर विकास मिश्रा,एसडीएम और प्रभारी जिला पंचायत सीईओ काजल जावला,तहसीलदार अमृत लाल धुर्वे, पूर्व विधायक एव जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर सीएस भवेदी,नप अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रियंका आमों सहित पार्षदों की उपस्थिति में हुआ,यात्रा के प्रारंभ में नगर में विकास यात्रा रैली निकाली गई साथ ही रैली के गांधी चौंक पहुंचने पर संत रविदास की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कन्यापूजन सहित उपस्थितिओ का सम्मान किया गया वही बतलाया गया कि 06फरवरी को वार्ड क्रमांक मंगल भवन में,08फरवरी को वार्ड क्रमांक02 कृषि उपज मंडी,09फरवरी को वार्ड क्रमाक03शिवशक्ति सामुदायिक भवन,13फरवरी को वार्ड क्रमांक 04 एव05 शिवशक्ति सामुदायिक,14फरवरी को वार्ड क्रमांक06 एवम 08 कृष्णा चौंक,16फरवरी को वार्ड क्रमांक 07कृष्णा चौंक,17फरवरी को वार्ड क्रमांक 09 एवम 10 बाजार चौंक में,21फरवरी को वार्ड क्रमांक 11 एवम12 भेरोगंज में,22फरवरी को वार्ड क्रमांक 13 कचहरी चौंक,23फरवरी को वार्ड क्रमांक 14शंकरगंज एव 25फरवरी को वार्ड क्रमांक15 वनवासी मुहल्ला में विकास यात्रा से जुड़े आयोजन होंगे साथ उपरोक्त तिथियों में विकास यात्रा से जुड़ी टीम संबंधित संपूर्ण वार्ड का भ्रमण करेगी।यात्रा के दौरान जनसभा,योजनाओं का प्रचार प्रसार,दीवार लेखन,लाभावानित हितग्राहियों का सम्मान सहित समस्या निवारण केंद्र के तहत समस्याओ का निराकरण किया जावेगा।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button