प्रदेश

जिले में कांग्रेस विकास खोजो यात्रा निकालेगी-कांग्रेस जिलाध्यक्ष

डिण्डौरी:-जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला के द्वारा मिडवे ट्रीट जोगी टिकरिया में पत्रकारवार्ता म.प्र. कांग्रेस कमेटी आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक ओमकार मरकाम (पूर्व मंत्री) जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजू ब्यौहार की उपस्थिति में आयोजित की थी पत्रकारवार्ता में बतलाया गया है कि जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा ग्राम पंचायतों एवं नगर परिषद के वार्डो में विकास खोजो यात्रा का शुभारंभ किया जायेगा। पत्रकारवार्ता में कहा गया कि भाजपा शासकीय पैसों अधिकारियों, कर्मचारियों का उपयोग कर जनता को गुमराह कर रही है केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में केवल महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार का विकास हुआ है, गैस सेलेण्डर 1000/- पार हो चुका है। डीजल, पेट्रोल, मिट्टी तेल के दामों में भारी विकास हुआ है किसानों की आये दुगनी करने की जगह खाद यूरिया के दाम दुगने हुये है मनरेगा में मजदूरों को भुगतान नहीं मिल रहा है, किसानों को बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहे है, आटा दाल, चावल खाद्य तेलो के दामों में भारी विकास हुआ है। जिले में राशन कार्डधारियों की थाली से गेंहू दाल नदारद है। जिला चिकित्सालय एवं जिले में डॉक्टर एवं महिला डॉक्टर का अभाव है, शिक्षारत छात्रों को छात्रवृतियां नहीं मिल रही है छात्रों को 2 वर्षो से गणवेश उपलब्ध नहीं कराया गया है। भ्रष्टाचार ने जिले में तेजी से पैर पसारा हुआ है। शराब पर प्रतिबंध लगाने की जगह सिचाई के सार्वसजिक साधनों पर प्रतिबंध लगाकर किसानों को परेशान किया जा रहा है भाजपा के 18 वर्षो के प्रदेशिक कार्यकाल में जिला विकास की राह से पिछड़ गया है जिले के लगभग समस्त विभाग प्रभारियों के हवाले से चल रह है संविदा आउटसोर्स कर्मचारियों. रसोईया, मेट, आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका सभी राशि बढ़ाने एवं भुगतान के लिए प्रदर्शन कर रहे है लेकिन मध्यप्रदेश सरकार कुम्भकरणी नीद में सो रही है और अब विधान सभा चुनाव सामने है तो विकास यात्रा निकालकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है आज सीमेंट, लोहा, रेत, ईट की दाम आसमान पर हैं ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण की राशि बहुत ही कम दी जा रही है, गरीबों के आवास अधूरे हैं ग्रामों में पहुँच मार्ग पुल एवं भवनों का अभाव है आदिवासी बहुल्य जिले के विकास के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा आरंभ की गई आई.ए.पी. एव बी.आर. जी. एफ. योजना को बंद कर दिया गया है मनरेगा के बजट में भारी कटौती की गई है। जिले के हालात बद से बदतर हो रहे हैं और भाजपा सरकार शासकीय साशि का दुरूपयोग कर विकास यात्रा निकाल रही है जिला कांग्रेस डिण्डौरी जिले में विकास खोजो यात्रा आरंभ करने जा रही है। पत्रकारवार्ता में सर्वश्री कांग्रेस जन शामिल हुये।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button