सरपंच संघ शहपुरा विकास यात्रा का करेगी विरोध,सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

शहपुरा।सोमवार को सरपंच संघ शहपुरा के अध्यक्ष राजू कुशराम एव जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर सीएस भवेदी की उपस्थिति में सरपंचों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शहपुरा काजल जावला को पीएम,राज्यपाल सहित सीएम के नाम का ज्ञापन सौंप आगामी 12 फरवरी से जनपद क्षेत्र में प्रस्तावित विकास यात्रा का विरोध स्वरूप शामिल न होने की जानकारी दी है सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेखित है कि सरपंच महासंघ जिला डिण्डौरी के तत्वाधान में दिनांक 03/02/2023 को ज्ञापन सौपा गया परंतु सरकार के द्वारा न ही मजदूरी भुगतान की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और न ही संघ के द्वारा मांग की गई थी उनके ध्यान नही दिया जा रहा है न ही आश्वासन मिल रहा है जिसके कारण हम सभी सरपंच संघ के द्वारा आगामी विकास यात्रा में सम्मिलत नही होगे एवं ग्राम पंचायत मालपुर में विकास यात्रा का सरपंच संघ के द्वारा विरोध किया जावेगा उनका कहना है कि नव निर्वाचित सरपंचों के द्वारा आज दिनांक तक कोई भी विकास कार्य नही हुआ है जो भी विकास हुआ है वो पूर्व सरपंचों के द्वाराकिया गया है फिर हम नव निर्वाचित सरपंच किस उद्देश्य से सम्मिलत होगें हम जनता को किस विकास को जवाब देगें हम सभी सरपंचों के द्वारा कोई भी विकास नही किया गया है और न ही जनसेवा शिविर के दौरान आवेदनों का निराकरण नहीं किया गया हैं तो हम किस विकास यात्रा में सम्मिलत हो ।