प्रदेश

एलआईसी कार्यालय के सामने जिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन।
मोदी सरकार पर अडानी समूह को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप


डिंडोरी-मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ जी भावी मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा एलआईसी ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। धरना
प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा अडानी समूह में एलआईसी और एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों के बेहद जोखिम भरे लेनदेन और निवेश ने भारत के निवेशकों एलआईसी के 29 करोड़ पॉलिसी धारकों और एसबीआई के 45 करोड़ खाताधारकों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है । हम जानते हैं कि एलआईसी और एसबीआई जैसे पीएसयू हमारे देश का गौरव हैं और करोड़ों भारतीयों की गाढ़ी कमाई से बने हैं । अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद करने के इरादे से मोदी सरकार ने जबरदस्ती एलआईसी , एसबीआई और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को अडानी समूह में निवेश किया है । एलआईसी ने अदानी समूह में भारी निवेश किया है और पिछले कुछ दिनों में एलआईसी के 39 करोड़ पॉलिसीधारकों और निवेशकों को 33,060 करोड़ का नुकसान हुआ है । भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) और अन्य भारतीय बैंकों ने अडानी समूह को भारी मात्रा में ऋण दिया है । अडानी समूह पर भारतीय बैंकों का लगभग 80,000 करोड़ बकाया है । कांग्रेस पार्टी कभी भी किसी खास भारतीय कॉर्पोरेट घराने के खिलाफ नहीं रही है , हम क्रोनी कैपिटलिज्म के खिलाफ हैं । हम चुनिंदा अरबपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नियम बदलने के विचार के खिलाफ हैं । हम हमेशा गरीब और आम आदमी के साथ खड़े हैं और रहेंगे । एलआईसी , सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा बाजार मूल्य खोने वाली कंपनियों में करोड़ों भारतीयों की गाढ़ी कमाई को खतरे में डाल दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने मांग किया है कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या संयुक्त संसदीय समिति जेपीसी के तहत निष्पक्ष हिडनवर्ग रिसर्च रिपोर्ट में विस्तार से जांच की जाए, एलआईसी एसबीआई और अन्य राष्ट्रीय कृत बैंकों के जबरदस्त निवेश पर संसद में चर्चा की जानी चाहिए और निवेशकों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार को उचित कदम उठाना चाहिए। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित ,जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, प्रदेश प्रतिनिधि रमेश राजपाल, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर, अजय चंदेल ,गुल बसिया पुषाम, पुष्पा महोबे, विजय दाहिया, गोविंद बनवासी,धन सिंह परस्ते, कपूर बनवासी, विक्की खान सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button