विक्रमपुर में कांग्रेसियों ने भाजपा प्रवक्ता हितेश वाजपेयी का पुतला फूंका

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विक्रमपुर के ब्लॉक अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा प्रवक्ता हितेश वाजपेयी का पुतला फूंका गया एवं महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम से ज्ञापन विक्रमपुर चौकी प्रभारी को सौंपा गया
ब्लॉक अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि भाजपा प्रवक्ता हितेश वाजपेयी के द्वारा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से उनके एक वीडियो में छेड़छाड़ कर कूट रचना से आधा अधूरा वीडियो अपने टि्वटर हैंडल से शेयर कर जनता में द्वेष फैलाने का कार्य किया गया जो कि अपराध की श्रेणी में आता है
ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि दिग्विजय सिंह का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें उन्होंने विनायक दामोदर सावरकर की किताब सावरकर समग्र के खंड 7 के प्रष्ठ क्रमांक 433 में वर्णित अध्याय गोपालन हो गो पूजन नहीं का संदर्भ बताकर गाय के संबंध में सावरकर द्वारा लिखी गई बातों का उल्लेख किया था
वीडियो में दिग्विजय सिंह सावरकर की इसी किताब का जिक्र करते हुए कह रहे हैं लेकिन उनके पूरे बयान को काट छांट कर आधा अधूरा सोशल मीडिया में हितेश वाजपेयी एवं उनके समर्थकों के द्वारा शेयर किया जा रहा है
जिसके खिलाफ हम सभी कांग्रेसियों ने कुछ दिन पहले थाना कोतवाली डिंडोरी में सबूतों के साथ शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन भाजपा के दबाव में प्रशासन ने अभी तक उसमें कोई कार्यवाही नहीं की जिस कारण आज हम सब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विक्रमपुर बस स्टैंड के समीप घुसिया तिराहा में भाजपा प्रवक्ता हितेश वाजपेयी का पुतला दहन किया एवं महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम से ज्ञापन सौंपकर उचित कार्यवाही की मांग की है
इस कार्यक्रम में अमित गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष विक्रमपुर तीरथ माझी मंडलम अध्यक्ष, सरजील खान युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ,उदित शर्मा ब्लॉक उपाध्यक्ष उपसरपंच कसईसोंढा,
विजय कश्यप, निलेश गुप्ता ,अजय गुप्ता, तृप्ति परस्ते जिला सचिव महिला कांग्रेस, निर्मल संत ,हीरालाल यादव, चंचल नामदेव, दीपक सोनवानी, रघु धुर्वे, अनिल धुर्वे, इमरान हुसैन, पुष्पा लाल नंदा ,गणेश नंदा ,दानिश हुसैन ,अरमान खान, नन्हे सिंह ,महेंद्र धुर्वे, लोचन ,हीरा ,अनिल मार्को, भारत श्रीवास मंडलम अध्यक्ष बटौंधा, दुखी पट्टा सेक्टर अध्यक्ष बटौंधा ,लामू सिंह मरावी, बुद्धू सिंह मरावी, भानमती, राखी बाई, पवन गुप्ता, अनीता परस्ते सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे