काहे का विकास जब बिना कमीशन के काम नहीं होता… विकास यात्रा के आभार प्रदर्शन के दौरान भडके ग्रामीण

डिण्डौरी। विकास यात्रा के दौरान चिचरिंगपुर गांव पहुंचे केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अन्य वक्ताओं ने विकास की गाथा सुनाई आंकडों सहित लाभार्थियों की जानकारी दी गई, सडक, आवास, पानी आदि की सुविधाओं का दम भरा गया कार्यक्रम के अंत में विकास यात्रा में आये अतिथियों के आभार प्रदर्षन के लिये ग्रामीण सोहन सिंह को बुलाया गया लेकिन सोहन सिंह ने आभार प्रदर्षन के दौरान विकास को आईना दिखाया जिसके बाद केन्द्रीय मंत्री सहित भाजपा नेता असहज नजर आये सोहन सिंह ने कहा कि किस बात की विकास यात्रा की जा रही है इस जिले में काम कराने के लिये 10 से 20 प्रतिषत का कमीषन मांगा जाता है अधिकारियों का नाम बताते हुये सोहन सिंह ने पूरी पोल पट्टी खोल दी। जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने मोर्चा सम्हाला और सोहन सिंह से पूरी जानकारी ली।
सोहन सिंह ने चर्चा के दौरान बताया कि वह स्वयं व क्षेत्र के ग्रामीण काफी परेषान हैं क्षेत्र के बेरोजगारों को लूटा जा रहा है, शासन की योजना शुरू की गई है जिसके लिये बडी संख्या में बेरोजगारों ने आवेदन किया लेकिन उन्हें योजना का लाभ देने के बदले 10 से 20 प्रतिषत कमीषन की मांग की जा रही है इसी तरह केसीसी में भी बिना कमीषन के काम नहीं होता, इसके साथ ही ग्राम पंचायत चिचरिंगपुर में आवास का पोर्टल बंद किया गया है, मंत्री जी सडकों को बनाने की बात कह रहे हैं लेकिन पाकर गांव के समीप कलगी टोला श्रीलंका की तरह है जहां पहुंचने में परेषानी होती है। यहां के गरीब मजदूरों को लूटा जा रहा है, उनकी मजदूरी की राषि बीसी खा जाते हैं जिसके संबंध में मंत्री को अवगत कराया गया है अगर आधार से पैसा निकाला जाता है तो एक कार्ड मजदूरों को भी दिया जाये जिसमें यह एंट्री हो कि कितनी राषि कब निकाली जा रही है। मनरेगा के तहत बहुत पैसा आया लेकिन विकास दिखाई नहीं दे रहा है