जिपं सदस्य श्रीमती ज्योतिप्रकाश धुर्वे ने खाम्ही में विकास यात्रा कार्यक्रम को संबोधित किया
विकास-यात्रा कार्यक्रम में हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया

डिण्डौरी। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योतिप्रकाश धुर्वे ने कहा कि गांव-गांव मंे प्रधानमंत्री आवास योजना से हितग्राहियों के लिए पक्के मकान बनाये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर अब गरीब परिवार भी पक्के मकान में रहने लगा है। प्रधानमंत्री आवास योजना से गांव-गांव में कच्चे मकानों के स्थान पर अब पक्के मकान दिखाई दे रहे हैं। जिपं. सदस्य श्रीमती ज्योतिप्रकाश धुर्वे बुधवार को ग्राम पंचायत खाम्ही जनपद पंचायत समनापुर में विकास यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर पूर्व केबीनेट मंत्री ओमप्रकाष धुर्वे, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, जिला भाजपा अध्यक्ष अवधराज बिलैया, एसडीएम डिंडौरी बलवीर रमण, प्रभारी उपसंचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग श्याम सिंगौर, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अयोध्या सिंह राठौर, नायब तहसीलदार समनापुर राजाराम कोल, महेश धूमकेती राजेन्द्रपाल कुशराम, सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और आमजन मौजूद थे। विकास यात्रा कार्यक्रम में हितग्राहियों को स्वच्छ भारत मिषन योजना, राषन पात्रता पर्ची, राजस्व विभाग के प्रकरण, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, लाड़ली लक्ष्मी योजना और सामाजिक सुरक्षा पेषन के स्वीकृति पत्र सहित शासन की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया गया।
जिपं सदस्य श्रीमती ज्योतिप्रकाश धुर्वे ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से हितग्राहियों को निःशुल्क गैस चूल्हा का वितरण किया गया है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से ग्रामीण महिलाओं को खाना बनाने में लकड़ी और कंडों से मुक्ति मिल गई है। सभी ग्रामीण महिलाएं गैस चूल्हा पाकर बहुत प्रसन्न हैं। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत घर-घर तक नल के माध्यम से पानी पहंुचाया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को अब पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लाभांवित किया जा रहा है। सरकार किसानों को खाद, बीज, कृषि यंत्र, सिचंाई के उपकरण प्रदान करती है। जिससे किसान आधुनिक पद्धति से खेती कर सके।
जिपं सदस्य श्रीमती ज्योतिप्रकाश धुर्वे ने विकास-यात्रा में बिजली बचाओ, जल संरक्षण, बेटी पढाओ-बेटी बचाओ, नशामुक्ति और स्वच्छता के बारे मे लोगो को बताया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पेसा एक्ट लागू कर ग्रामसभा को जल जंगल और जमीन के अधिकार प्रदान किये गए हैं। ग्रामसभा गांव के विवादों का निपटारा कर सकेगी,। गांव में आने वाले व्यक्तियों की सूचना ग्रामसभा को देनी होगी। ग्रामसभा गांव में नशामुक्ति का प्रस्ताव पारित कर सकेगी। ग्रामसभा तंेदूपत्ता संग्रहण और विक्रय करने का निर्णय भी ले सकेगी। उन्होंने पेसा एक्ट के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। विकास यात्रा का कार्यक्रम ग्राम झांकी, अण्डई, बरगांव होते हुए बम्हनी में संपन्न हुआ। विकास यात्रा ग्राम बम्हनी में रात्रि विश्राम करेगी।
