विकास यात्रा में हितग्राहियों की प्रसन्नता ही शासन की उपलब्धि है: केन्द्रीय राज्यमंत्री… केन्द्रीय राज्यमंत्री ने पुल निर्माण का भूमिपूजन और आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास किया

डिण्डौरी। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि विकास यात्रा में शासन की योजनाओं का लाभ पाकर हितग्राही प्रसन्न हो रहे हैं, उनकी प्रसन्नता ही शासन की उपलब्धि है। जिले मंे विकास यात्रा 25 फरवरी तक गांव-गांव का भ्रमण करेगी। विकास यात्रा में सम्पूर्ण गांव के समक्ष हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र या हितलाभ का वितरण किया जा रहा है। इससे सम्पूर्ण गांव में उत्सव का माहौल है। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते गुरूवार को ग्राम पाकरबघर्रा में आयोजित ’’विकास यात्रा’’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती काजल जावला, जिला भाजपा अध्यक्ष अवधराज बिलैया, तहसीलदार डिंडौरी बिसन सिंह ठाकुर, कार्यपालन यंत्री पीएचई शिवम सिन्हा, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद भुवन सिंह गेहलोत, परियोजना अधिकारी श्रीमती नीतू तिलगाम, राजेन्द्र पाठक, पंकज सिंह तेकाम, जयसिंह मरावी, राजेश कुशराम, ज्ञानदीप त्रिपाठी, सुशील राय सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं आम नागरिक मौजूद थे। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने ग्राम चिचरिंगपुर, बटौंधा और छिवली में विकास यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। उन्होंने सिलगी नदी में पुलिया निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। सिलगी नदी में पुलिया निर्माण होने से लोगों को आवागमन में सुविधा में होगी। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने ग्राम बटौंधा में आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास भी किया।
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से हितग्राहियों के लिए पक्के मकान बनाये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से हर नागरिक का पक्के मकान में रहने का सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से छूटे हुए हितग्राहियों को लाभांवित करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस प्रारंभ की गई है। अब गांव में कोई भी गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित नहीं होगा। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने विकास यात्रा कार्यक्रम में हितग्राहियों को स्वच्छ भारत मिशन योजना, राशन पात्रता पर्ची, लाड़ली लक्ष्मी योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के स्वीकृति पत्र सहित शासन की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया।
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से किसानों को लाभांवित किया जा रहा है। सरकार के द्वारा किसानों के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसानों को आधुनिक खेती करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। किसानों के लिए खेत तालाब एवं कूपों का निर्माण किया जा रहा है। किसानों को भरपूर बिजली दी जा रही है। किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक दवाई, कृषि यंत्र, कृषि उपकरण उपलब्ध कराये जा रहे हैं। जिससे प्रदेश का किसान आधुनिक ढंग से खेती कर सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश मंे किसानों को बेहतर संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के कारण ही फसलों की पैदावार लगातार बढ रही है। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से महिलाओं को निःशुल्क गैस चूल्हों का वितरण किया गया है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ पाकर गरीब परिवार की महिलाएं भी गैस चूल्हा में खाना बना रही हैं। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत घर-घर तक नल के माध्यम से पानी पहंुचाया जा रहा है। अब ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण नलजल योजना का संचालन बेहतर ढंग से करें। पानी को व्यर्थ बहने न दें, पानी का संरक्षण करें।
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि प्रदेश में पेसा एक्ट लागू कर ग्रामसभा को जल जंगल और जमीन के अधिकार दिये गए हैं। पेसा एक्ट के तहत ग्रामसभा गांव के विकास कार्याें के लिए निर्णय ले सकेगी। ग्रामसभा स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र और स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण कर सकेगी। उन्होंने बताया कि ग्रामसभा गांव के विवादों का निपटारा कर सकेगी। गांव में आने वाले व गांव के व्यक्तियों को ले जाने वालों की सूचना ग्रामसभा को देनी होगी। ग्रामसभा तंेदूपत्ता संग्रहण और विक्रय करने का निर्णय भी ले सकेगी। उन्होंने पेसा एक्ट के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। जिससे ग्रामीणजन पेसा एक्ट के तहत गांव के विकास के लिए निर्णय ले सकें। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, खाद्यान्न वितरण, आयुष्मान कार्ड, संबल कार्ड सहित शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने ग्राम पाकर बघर्रा में शासन को जमीन दान करने वाले दानदाता सम्मत सिंह उईके को सम्मानित किया। सम्मत सिंह उईके ने गांव में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नलजल योजना हेतु भूमिदान की है।
