प्रदेश

रविवार से जनपद क्षेत्र शहपुरा में होगा विकास यात्रा का आगाज

जनपद अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी

शहपुरा। जनपद पंचायत शहपुरा अध्यक्ष प्रियंका आर्मो ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा किए विकास कार्यों के प्रचार प्रसार सहित जनसमस्याओ के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में 05 फरवरी से विकास यात्रा का आयोजन किया गया है इसी कड़ी में रविवार दिनांक 12 फरवरी से शहपुरा जनपद क्षेत्र में विकास यात्रा का आरंभ होना है जिसके तहत 12 फरवरी को मालपुर, पिपरिया कला,अमठेरा, पोड़ी, 13 फरवरी को झगरहठा, रनगांव ,देवरी खुर्द ,कस्तूरी पिपरिया ,14 फ़रवरी सलैया मगरटगर ,धिरवन कला भिलाई,15 फरवरी, रयपुरा देवगांव मोहरा कला पायली घुघरी, सरसवाही,16 फरवरी को भरोठी, पिपरिया माल,बस्तरा,कोहनी देवरी ,बरखेड़ा,17 फरवरी को दलकाखम्हारिया,गुतलवाह,रावनकुंड,केन्जरा,देवरिकला,18 फरवरी को छपरा,मोहनी माल,टिकरा सरई बांसा,कारीगडहरी, में विकाश यात्रा का भ्रमण होगा और विकास यात्रा से जुड़े आयोजन होंगे साथ ही विकास यात्रा से जुड़ी टीम संबंधित संपूर्ण जनपद क्षेत्र का भ्रमण करेगी, यात्रा के दौरान जनसभा, योजनाओं का प्रचार प्रसार, दीवार लेखन, लाभांवित हितग्राहियों का सम्मान सहित समस्या निवारण केंद्र के तहत समस्याओं का निराकरण किया जावेगा।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button