जिपं सदस्य ज्योतिप्रकाश धुर्वे ने विकास यात्रा में किया हितलाभ का वितरण

डिंडौरी।जिपं. सदस्य ज्योतिप्रकाश धुर्वे ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत जाड़ासुरंग, दामी तितराही और बंजरा जनपद पंचायत समनापुर में विकास यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर हितलाभ का वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री दुलीचंद उरैती, एसडीएम डिंडौरी श्री बलवीर रमण, प्रभारी उपसंचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग श्री श्याम सिंगौर, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अयोध्या सिंह राठौर, नायब तहसीलदार समनापुर श्री राजाराम कोल, श्री महेश धूमकेती राजेन्द्रपाल कुशराम, सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और आमजन मौजूद थे। विकास यात्रा कार्यक्रम में हितग्राहियों को स्वच्छ भारत मिशन योजना, राशन पात्रता पर्ची, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, लाड़ली लक्ष्मी योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के स्वीकृति पत्र सहित शासन की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। जिपं सदस्य श्रीमती ज्योतिप्रकाश धुर्वे ने विकास-यात्रा में बिजली बचाओ, जल संरक्षण, बेटी पढाओ-बेटी बचाओ, नशामुक्ति, पेसा एक्ट, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड, और स्वच्छता के बारे मे लोगो को बताया। उन्होंने शासन की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी। विकास यात्रा ग्राम फिटारी में रात्रि विश्राम करेगी।