प्रदेश
अमनी पिपरिया, दूधी मझौली, जमगांव में विकास यात्रा में हितग्राही हुए लाभान्वित

डिंडौरी । डिंडौरी जिले की विधानसभा क्षेत्र शहपुरा में गुरूवार को ’’विकास यात्रा’’ का शुभारंभ ग्राम पंचायत छिवली से हुआ। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री एस.एस. ठाकुर, तहसीलदार डिंडौरी श्री बिसन सिंह ठाकुर, श्री जयसिंह मरावी, श्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, सुशील राय, कीर्ति गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और आमजन मौजूद थे। विकास यात्रा में हितग्राहियों को स्वच्छ भारत मिषन योजना, राशन पात्रता पर्ची, संबल योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और लाड़ली लक्ष्मी योजना के स्वीकृति पत्र सहित शासन की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। विकास-यात्रा ग्राम छिवली से प्रारम्भ होकर अमनी पिपरिया, दूधी मझौली, जामगांव होते हुए कैलवारा तक पहुंची। विकास-यात्रा ग्राम कैलवारा में रात्रि विश्राम करेगी।