कार्य में लापरवाही सामने आने के बाद सहायक यंत्री ने बंद कराया चेकडेम का निर्माण कार्य,जल्द बनेगा जांच प्रतिवेदन

शहपुरा-जानकारी अनुसार जनपद पचायत शहपुरा अन्तगर्त ग्राम पचायत अमठेरा के पटपरैहा नाला ग्राम बडझर पर करीब पन्द्रह लाख की लागत से चेकडेम का निर्माण कार्य मनरेगा मद से करवाया जा रहा है परन्तु उपरोक्त निर्माण कार्य ग्राम पचायत के जिम्मेदारो सहित उपयत्री श्याम सुन्दर सेन एव अन्य की साठगाठ से कथित ठेकेदार को लाभ पहुचाने की द्रष्टि से भ्रष्टाचार की भेंट चढ रहा है आलम यह है कि कार्य तय प्राकलन से हटकर मनमाने ढग से उपयत्री की बकायदा देखरेख में किया जा रहा है विदित है कि उपरोक्त कार्य के प्लथ फाउडेसन की खुदाई कम हुई है जबकि प्राकलन में एक मीटर 20सेमीटर की खुदाई निर्धारित की गई है।इसके अलावा प्लंथ फाउडेषन का बेस वर्क 40एमएम गिटटी का उपयोग होने के उपरांन्त प्लथ ब्लो वर्क में 20 एमएम गिटटी का प्रयोग होना था परन्तु स्थल पर कथित ठेकेदार व्दारा उपयत्री के साथ साठगाठ कर 40एमएम गिटटी का प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही उपरोक्त कार्य में प्लथ फाउडेशन वर्क नाला बेड तक होना था परन्तु स्थल पर नीचे से ही प्लंथ कार्य पूर्ण कर उपर का स्लोप वाल बनाई जा रही है और उसमें भी 20एमएम गिटटी के स्थान पर 40एमएम गिटटी का प्रयोग किया जा रहा है।इसके अलावा प्राकलन से हटकर रेत के स्थान पर डस्ट का प्रयोग किया जा रहा है।वही मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को सहायक यंत्री पवन पटेल ने उपरोक्त चेक डेम का निर्माण कार्य बद करवा दिया है जानकारी में उन्होने बतलाया कि दो से तीन दिवस में निर्माण कार्य में बरती गई अनिमियतता से जुडी जांच कर प्रतिवेदन तैयार कर लिया जावेगा।
इनका कहना है-
चेकडेम निर्माण कार्य में बरती जा रही अनिमियतता की जानकारी लगने के बाद शुक्रवार को निर्माण कार्य बंद कराने के निर्देश दे दिये गये है दो से तीन दिवस में जांच प्रतिवेदन तैयार कर लिया जावेगा। पवन पटेल,सहायक यंत्री मनरेगा, शहपुरा