प्रदेश
नगर विकास के जल्द होंगे कार्य,बैठक में हुई चर्चा

। शहपुरा।आज डिंडोरी में कलेक्टर विकास मिश्रा,स्थानीय विधायक भूपेंद्र मरावी सहित नगर पंचायत अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल एव अन्य की उपस्थिति में नगर विकास को लेकर बैठक आयोजित हुई,मिली जानकारी अनुसार उपरोक्त बैठक में पार्क के लोकेशन क्रीड़ा परिसर के बगल के शासकीय जमीन पर अमृत 2 के अंतर्गत पार्क निर्माण,शहर के चन्नी तलाब की सफाई,फेसिंग कार्य,पिचिंग कार्य एव प्लांटेशन कार्य,उमरिया तिराहा के पास वन विभाग कार्यालय को अन्यत्र स्थापित करते हुए उक्त भूमि पर व्यवसायिक दुकान निर्मित कर निकाय की आय में वृद्धि करना, रेन बसेरा के लिए शासकीय जमीन उपलब्ध कराना सहित महंगी तलाब और चन्नी तलाब के बीच वाली जगह का समतलीकरण करा सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य कराने पर विस्तृत चर्चा हुई।