प्रदेश

जबलपुर:डिंडोरी की गोड़ी पेंटिंग रहीं आकर्षण का केंद्र,ज्ञानोत्सव 2080 में डिण्डौरी की रही अहम भूमिका

जबलपुर।रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में ज्ञानोत्सव 2080 का आयोजन किया गया। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास महाकोशल प्रांत एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और आत्मनिर्भर भारत पर दो दिवसीय कार्यशाला, प्रदर्शनी एवं व्याख्यान का आयोजन सत्रों के माध्यम से किया गया जिसमें मेकलसुता महाविद्यालय डिण्डौरी सह संयोजक रहा। इस आयोजन में शिक्षा जगत से जुड़े विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, संचालक, प्रोफेसर, प्राचार्य एवं छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहे। डिण्डौरी से छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न कालेज के प्राध्यापकों ने भी इस ज्ञानोत्सव में अपनी सहभागिता दी।
गोड़ी पेंटिंग प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र
मेकलसुता महाविद्यालय में अध्ययनरत विभिन्न छात्र छात्राओं के द्वारा बनाई गई गोड़ी पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई जिसमें विद्यार्थियों ने डिण्डौरी जिले के अनेक प्राकृतिक, सामाजिक एवं आदिवासी संस्कृति की विशेषताओं को पेंटिंग के माध्यम से अपनी कलाओं को निखारा और प्रदर्शित किया जिसे देश भर से आए हुए विद्वानों ने बहुत ही सराहा और विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

इनका हुआ सम्मान मेकलसूता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बीएल द्विवेदी के नेतृत्व में डिण्डौरी जिले से 16 प्राध्यापक एवं 5 विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी । जिसके लिए कार्यक्रम के प्रांत संयोजक डॉ राजेंद्र कुरारिया एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कपिल देव मिश्र ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और कहा की कार्यक्रम को संयोजित करने का दायित्व आपके द्वारा समर्पण एवं निष्ठा पूर्वक पूर्ण किया गया। प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ जिसमें प्रोफ़ेसर विकास जैन ने आलेख प्रतियोगिता प्राध्यापक स्तर पर महाकौशल प्रांत में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिन्हें विधायक द्वारा पुरस्कृत किया गया

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button