शासकीय मॉडल स्कूल शहपुरा में पत्रकार भीमशंकर साहू ने छात्र-छात्राओं को दिए सूचना प्रौद्योगिकी और पत्रकारिता के गुर

शासकीय मॉडल स्कूल शहपुरा में पत्रकार भीमशंकर साहू ने छात्र-छात्राओं को दिए सूचना प्रौद्योगिकी और पत्रकारिता के गुर
शहपुरा। शहपुरा नगर के शासकीय मॉडल स्कूल में शुक्रवार को क्षेत्र के जाने-माने पत्रकार भीमशंकर साहू ने सूचना प्रौद्योगिकी के विषय में स्कूल के छात्र-छात्राओं को सूचना प्रौद्योगिकी के तहत कंप्यूटर संबंधी जानकारी एवं पत्रकारिता संबंधी जानकारी दी। आपको बता दें कि मॉडल स्कूल शहपुरा में भीमशंकर साहू गेस्ट लेक्चरर के रूप में व्याख्यान देने के लिए पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं को सूचना प्रौद्योगिकी के तहत कंप्यूटर के बारे में आउटपुट इनपुट डिवाइस, ईमेल, इंटरनेट सहित अन्य जानकारियां दी। साथ ही उन्होंने पत्रकारिता के संबंध में छात्र-छात्राओं को बताते हुए कहा कि हमें जो सूचना या जानकारी प्राप्त होती है वह पत्रकारिता के माध्यम से भी मिलती हैं। जिसमें प्रिंट मीडिया, डिजिटल मीडिया, एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बारे में उन्होंने छात्र-छात्राओं को विस्तार पूर्वक बताया। इस दौरान शासकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा के आईटी टीचर कुंवर सिंगरौरे सहित सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

