ताज़ा ख़बरे

मेहंदवानी अस्पताल का विधायक धुर्वे ने किया औचक निरीक्षण,मिली गंभीर खामिया

विधायक ने कहा कलेक्टर से बात कर दोषियों के विरुद्ध होगी कार्यवाही

 

मेहंदवानी/शहपुरा:डिंडोरी जिला अंतर्गत मेंहदवानी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आज सुबह शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने औचक निरीक्षण किया।विधायक के औचक निरीक्षण मैं अस्पताल परिसर में गंभीर कमियां नजर आई,मिली जानकारी अनुसार अस्पताल परिसर में चहूंओर गंदगी का आलम था,ठंड के मौसम में भी मरीजों को कंबल उपलब्ध नहीं हो पा रहे है वही निरीक्षण के दरमियान अस्पताल में पदस्थ्य 37कर्मचारियों में से ज्यादातर नदारत मिले,मामले में विधायक धुर्वे ने कहा की अस्पताल परिसर में जिम्मेदारों द्वारा बरती जा रही लापरवाही मामले में कलेक्टर से बात कर लापरवाहों के विरुद्ध कार्यवाही करवाते हुए मरीजों के हितों को ध्यान में रख व्यवस्था में सुधार किया जावेगा।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button