ताज़ा ख़बरे

18 जनवरी को उपमुख्यमंत्री शुक्ल की उपस्थिति में कल्याण केंद्र में आयोजित होगा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम

 

शहपुरा।आज सोमवार को शहपुरा जनपद पंचायत के सभाकक्ष में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निशा नापित शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय समस्त विभागों के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 18 जनवरी 24 को शहपुरा जनपद के बरगांव स्थित जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल में आयोजित होने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों के सम्बंध में विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई , जानकारी दी गई कि उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके व स्थानीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे विशेष रूप से शामिल होंगे , बैठक के दौरान उपस्थित सभी विभागों को भी कार्यक्रम के दौरान अपने अपने विभागों से जुड़ी योजनाओं व योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए , इस बैठक में शाहपुरा एसडीएम निशा नापित शर्मा , तहसीलदार पुष्पेंद्र पन्द्रे , शहपुरा जनपद सीईओ गणेश पांडे समेत सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button