प्रदेश

बेरोजगारी के दौरान मशीनों से हो रहा सीसी रोड़ निर्माण

  • मशीनों से हो रहा सीसी रोड़ निर्माण
  • मुख्यालय से महज 200 मीटर दूर हो रहे गुणवत्ता हीन काम
  • बजाग। जनपद मुख्यालय बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत बजाग रैयत के द्वारा सीसी रोड़ का निर्माण कार्य चैदहवें वित्त अंतर्गत ग्राम पंचायत द्वारा कराया जा रहा है जिसमें उपयोग किए जा रहे मटेरियल की गुणवत्ता निम्नतम प्रतीत हो रही है, मशीन द्वारा बन रहे मसाला में गिट्टी एक तरफ और रेत एक तरफ दिखाई दे रही है। सीमेंट की मात्रा पर्याप्त न होने के कारण गिट्टी काली नजर आती है। एक मशीन के काम करने के कारण 10-15 गरीब मजदूरों के पेट मारकर काम किया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बन रही सड़क जनपद मुख्यालय से महज 200 मी है मगर अधिकारियों से बेखौफ पंचायत कर्मियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। आज के समय में जहां मजदूर वर्ग के सामने पेट भरने की चुनौती है वहीं ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे कामों में मषीनों का धडल्ले से उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से इस तरह से हो रहे अनेकानेक गुणवत्ता हीन कार्यों की समीक्षा कर उचित कार्यवाही करने एवं मनमानी करने वाले लोगों पर उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
  • फ्यूरी से मजदूरों के पेट पर डाका
  • ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न मदों से कराये जा रहे कामों में मषीनों का उपयोग किये जाने से ग्रामीणों को पलायन के लिये मजबूर होना पडता है यहां पर मिक्सचर मषीन से भी सीसी का निर्माण किया जा सकता था लेकिन जिम्मेदारों ने जल्दबाजी में काम कराने और मजदूरों की उपेक्षा की नीयत से यहां पर फ्यूरी मषीन से काम कराना उचित समझा।
  • मैं कल ही गांव में पहुंच कर सडक की स्थिति को देखता हूं गुणवत्ता का विषेष ध्यान रखा जायेगा साथ ही मजदूरों को काम मिले यह भी सुनिष्चित किया जायेगा।
  • आर जी श्रीवास्तव एसडीओ बजाग

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button