Uncategorized
सड़क किनारे मिली सांभर की लाश
खरगहना में सड़क किनारे मिली सांभर की लाश, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

डिंडौरी मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर कृष्ण मृग क्षेत्र कारोपानी के पास ग्राम खरगहना में शनिवार को सड़क किनारे दुर्लभ वन्य जीव सांभर की लाश मिली है। अमरकंटक रोड पर जहां शव मिला है, वह काले हिरणों के लिए संरक्षित क्षेत्र है। मृत सांभर को सबसे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने देखा और वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों ने सांभर की मौत के लिए वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल, विभागीय टीम ने वन्य जीव के शव को कब्जे में लेकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

