ताज़ा ख़बरे

प्रदेश सरकार पर झूठे आंकड़े जारी करने का आरोप लगाते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान के ऊपर मामला दर्ज करने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने थाना प्रभारी शहपुरा को सौंपा ज्ञापन…

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

कोरोनावायरस संक्रमण से लाखों लोगों की मृत्यु का मामला जनता के सामने समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों से सामने आया है वही शिवराज सिंह की सरकार कोरोना संक्रमण से हुई मौतों के आंकड़ों को छुपाकर मृतकों के परिवार को सुविधा व सहायता राशि देने से बचने का प्रयास कर रही है पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष. नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ जी ने जब मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मृतकों के झूठे आंकड़ों को लेकर सामने आए तब शिवराज सिंह व उनकी सरकार को इसमें देशद्रोह नजर आने लगा, कमलनाथ जी ने जब जनहित की बात की और जनता को लाभ दिलाने के लिए आवाज उठाई तो सच्चाई को दबाने के लिए कमलनाथ जी पर इस 188 का मामला दर्ज करा दिया गया , नेता प्रतिपक्ष की नैतिक जिम्मेदारी होती है शिवराज सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएं और जनता के सामने सच्चाई को लाए. कमलनाथ जी ने जब सच्चाई को सामने लाने का प्रयास किया तब लोकतंत्र का गला घोटने दबाने का षड्यंत्र भाजपा नेतृत्व की मध्य प्रदेश सरकार ने एवं उनके संगठन ने किया। कांग्रेस के कार्यकर्ता नेता पदाधिकारी भाजपा के घिनौने षड्यंत्र से डरने वाला नहीं है और भाजपा की जन विरोधी नीतियों को हर वक्त सामने लाया जाएगा भाजपा एक बार नहीं सैकड़ों बार भी मामले बनवा दे इससे कांग्रेसी कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है और ना ही विचलित होगा आज मध्य प्रदेश के अंदर लाखों लोगों की मृत्यु हुई है यह मध्य प्रदेश की सरकार की असफलता नाकामी को उजागर करता है आज मध्य प्रदेश के अंदर कोविड माफिया सक्रिय है नकली इंजेक्शन नकली दवाइयां और ऑक्सीजन की कालाबाजारी रोकने में सरकार पूरी तरह से असफल रही है उपरोक्त आरोप लगाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहपुरा पत्र के माध्यम से मांग की है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या एवं झूठे आंकड़े प्रस्तुत करने पर धोखाधड़ी का आपराधिक मामला दर्ज कराने की मांग करती है ज्ञापन सौंपते समय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अजय शर्मा फरीद खान आसाराम साहू प्रभात झारिया उपस्थित रहे

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button