ताज़ा ख़बरे
याश के असर से दोपहर में चली आंधी तूफान के बाद हुई झमाझम बारिश…


गोरखपुर से अख़लाक़ कुरेशी की रिपोर्ट कस्बा गोरखपुर में शनिवार की दोपहर उड़ीसा से उठें याश तूफान का असर कस्बा में भी देखने मिला दोपहर में चलें तेज हवाओं के झोंको से जगह जगह घरों के टीनशैड पलट गए तो वहीं पेड़ की डालियों के टूटने से एक व्यक्ति बाल बाल बच गया दरअसल यह व्यक्ति दोपहिया वाहन से अपने घर जा रहा था इसी दरमियान नीलगिरी के पेड़ का एक हिस्सा उसके सामने टूटकर गिरा वो तो गनीमत रहीं कि वह सुरक्षित बच गया वरना अप्रिय घटना घट सकती थी कस्बा के लोगों ने बताया कि सुबह से चटक वाली धूप का अहसास था लेकिन दोपहर में अचानक चली तेज आंधी तूफान के बाद रुक रुक हो रहीं झमाझम बारिश ने मौसम को फिलहाल ठंडा कर दिया हैं जबकि एक घंटे तक इसी तरह का मौसम बना रहा इसके बाद ही मौसम सामान्य हो पाया मगर आसमान पर काले बादलों की आवाजाही बनी रहीं बताया गया कि तूफान और बारिश के मिला जुला असर से ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ गिरने की सूचना हैं जबकि आमजन सुरक्षित हैं ग्रामीणों की मानें तो सुबह की शुरुआत से मौसम का मिजाज ठीक था आठ बजे सुबह के धूप में तीखापन महसूस किया जा रहा था जबकि चटक वाली धूप का अहसास दोपहर तक बना रहा फिर अचानक चली तेज आंधी तूफान और बारिश ने मौसम को परिवर्तित कर दिया और शाम तक आसमान में काले बादलों की आवाजाही बनी रहीं बारिश के बाद गर्मी से राहत हैं तापमान ठंडा हो गया हैं मगर बेमौसम हो रही बारिश के असर से सबसे अधिक आम की फसल को नुकसान हो रहा हैं । पेड़ों में लगे बड़े आकार के आम गिरने लगे हैं। साथ ही आम के छोटे फल जमीन पर टूटकर गिर चुके हैं । पपीता के तैयार फसल तेज हवा के झोंके से टूट कर बिखर गए हैं जबकि खेतों में तोड़ने के लिए पककर हरी सब्जियों पर याश तूफान का सीधा असर हुआ हैं खेतों में पककर तैयार टमाटर बैंगन तथा लौकी की फसल अधिक प्रभावित हैं जबकि पत्तेदार सब्जी की फसल तेज हवाओं के झोंके से जमीन की ओर झुक गई हैं ।



