ताज़ा ख़बरे
3 जून को केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते डिंडौरी आयेंगे

डिण्डौरी। भारत सरकार के केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 03 जून 2021 को प्रातः 9ः00 बजे जेवरा जिला मण्डला से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12ः30 बजे करंजिया आगमन कर ब्लाॅक स्तरीय क्राईसिस मैनेजमेंट गु्रप की बैठक लेंगे। दोपहर 2ः15 बजे करंजिया से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 3ः00 बजे बजाग आगमन कर ब्लाॅक स्तरीय क्राईसिस मैनेजमेंट गु्रप की बैठक लेंगे। सायंकाल 4ः30 बजे बजाग से प्रस्थान करेंगे और सायंकाल 5ः20 बजे डिंडौरी आगमन कर ब्लाॅक स्तरीय क्राईसिस मैनेजमेंट गु्रप की बैठक लेंगे। केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते सायंकाल 6ः00 बजे डिंडौरी से शहपुरा होते हुए जेवरा जिला मण्डला के लिए प्रस्थान करेंगे।


