ताज़ा ख़बरे

जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन..

डिंडोरी- जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा के पूर्व आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री जवाहरलाल नेहरु जी के तेलीय चित्र पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, जिला महामंत्री बृजेंद्र दिक्षित, जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भीम अवधिया, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव सुरेंद्र सरैया, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी विजय दहिया, ने सूत की माला से श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने देश की आजादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के साथ भारत देश को स्वतंत्र करने एवं आधुनिक भारत के निर्माण का जो सपना देखा था उस सपने को साकार करने के लिए देश की आजादी से लेकर आजाद भारत को समृद्ध बनाने में पंडित जवाहरलाल नेहरु जी का अहम योगदान रहा है। आजादी से पहले पंडित नेहरू जी ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी आजादी की लड़ाई के चलते उन्हें अनेकों बार जेल की यातना सहनी पड़ी और भारत के आजाद होने के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने शिक्षा, समाज सुधार, आर्थिक क्षेत्र राष्ट्रीय सुरक्षा और औद्योगीकरण सहित कई क्षेत्रों में विकास के लिए काम किया था। पंडित जवाहरलाल नेहरु जी अपने विचारों और उल्लेखनीय कार्यों की वजह से ही महान कहे जाते हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने, ए आई आई एम एस, आईआई टी, आई आई एम, और विश्वविद्यालयो की स्थापना की, उद्योग धंधों की भी शुरुआत उन्हों की, भाखड़ा नांगल बांध, रिहंद बांध, और बोकारो इस्पात कारखाने की स्थापना भी नेहरू जी ने कराई , पंचवर्षीय योजनाओं की शुरुआत जवाहरलाल नेहरु जी ने की थी। आधुनिक भारत के निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री जवाहरलाल नेहरु जी की आज पुण्यतिथि के अवसर पर मैं श्री चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने मास्क का वितरण करते हुए समस्त जिले वासियों से निवेदन किया है कि आप सभी मास्क आवश्यक रूप से लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, हाथों को बार-बार धोएं, हाथों को सैनिटाइज करें, स्वयं वैक्सीन लगवाएं, और अपने आसपास निवासरत समस्त निवासियों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें, जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान करते रहे, कोविड-19 नियमों का पालन करें।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button