ताज़ा ख़बरे

कोरोना को हराने के लिए माँ दुर्गा की आराधना….

अनुष्ठान नगर के माँ नर्मदा तट स्थिति शिव मंदिर में किया जा रहा

जब भी समाज मे कोई संकट आता है तो विश्व कल्याण की कामना के साथ हिन्दू धर्म में संकट निवारण के लिए अनुष्ठान किये जाते हैं, वर्तमान समय मे एक बार फिर जब कोरोना महामारी ने विश्व को अपनी चपेट में लिया है तब देश धर्म की सीमाओं से परे जाकर हिन्दू ब्राम्हण यज्ञ अनुष्ठान में जुट गए हैं, महानगर से लेकर कस्बों और गांव तक अनुष्ठान किये जा रहे हैं। ऐसा ही अनुष्ठान नगर के माँ नर्मदा तट स्थिति शिव मंदिर में किया जा रहा है जहाँ पिछले 9 दिनों से प्रतिदिन पंडित हरिवंश तिवारी दुर्गा सप्तसती के सम्पुटित पाठ में जुटे रहे, पाठ के समापन उपरांत नवचंडी यज्ञ किया गया।

पण्डित हरवंश तिवारी ने बताया कि कोरोना महामारी के दौर में एकमात्र उपाय यही है चिकित्सक अपना काम कर रहे हैं धर्म के मार्ग पर चलकर हम अपना काम कर रहे हैं, मानव जाति पर जब भी संकट आया है तब तब दैवीय शक्तियां ही उन संकटों से उबारती हैं और आज माँ दुर्गा ही इस महामारी से निजात दिला सकती हैं इसलिए इस यज्ञ का आयोजन किया गया है। इस अनुष्ठान यज्ञ के माध्यम से माँ दुर्गा से इस महामारी से निजात देने की गुहार लगाई गई है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button