डिण्डोरी। रविवार को आयोजित क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी ऑनलाइन जुड़े इस बैठक के दौरान उन्होंने जानकारी दी कि जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार करते हुए 50 अतिरिक्त बेड उनके द्वारा दिये जाएंगे जहां भी आवश्यक हो जिला प्रशासन उन्हें इस्तेमाल कर सकता है इसके साथ ही जिले के शहपुरा विकाशखण्ड मुख्यालय में सीटी स्कैन मशीन भी दी जाएगी इस तरह जिले में अब केंद्रीय मंत्री द्वारा 100 बेड की व्यवस्था की जा चुकी है साथ ही दो सीटी स्कैन मशीन की सुविधा मिल सकेगी। जिसके बाद जिला चिकित्सालय के साथ ही शहपुरा में भी सीटी स्कैन की सुविधा मिल सकेगी। जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह सिंह कुलस्ते के प्रयासों से अब चिकित्सकीय व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा।
2 बजे तक खुलेगी दुकाने
आयोजित बैठक में दुकानों के संचालन का समय दोपहर दो बजे तक किया गया है साथ ही खाद बीज के अतिरिक्त इलेक्ट्रिक यन्त्र सुधारकों को व्यवसाय की छूट दी गई है।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार