ताज़ा ख़बरे

टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए अभियान चलेगा…

बजाग से अमित साहू की रिपोर्ट

बजाग। मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बजाग स्वाती बघेल की अध्यक्षता में विकास खंड स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक जनपद सभा ग्रह में सम्पन हुई । बैठक में टीकाकरण में तेजी लाने के सुझाव उपस्थित सदस्यों ने रखे, हाट बाजार बंद रखने एवं दुकान खुलने का समय दोपहर 1 बजे तक करने, संदिग्ध मरीजों की पहचान के लिए जनभागीदारी बढ़ाने , टीकाकरण के पहले पूर्ण रूप से जाँच थर्मल स्कैनिंग करने एवं विभिन्न माध्यम से जागरूकता लाने को लेकर चर्चा हुई। सीईओ बजाग ने बताया कि टीकाकरण में तेजी लाने के लिए कल से वार्ड वार टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें ग्राम के लोगों जनप्रतिनिधियों एवं समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से सहयोग लिया जाएगा। बैठक में बी एम ओ डॉक्टर आर मित्रा, सांसद प्रतिनिधि राजेश्वर ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि लोकेश पटेरिया, जनपद सदस्य राजेन्द्र दुबे, नीरज मुजवार, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विनोद वाहने, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बी एल पन्द्राम, डॉक्टर भूपेंद्र मथनिया, बी ए सी बलवंत साहू, जनअभियान परिषद की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अंजू दुबे उपस्थित रहीं।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button