ताज़ा ख़बरे

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सेवा ही संगठन अभियान 2 के अंतर्गत ग्रामवासियों को किया गया मास्क वितरण ,मां नर्मदा की पावन तट केवलारी सेवा आश्रम में सुंदर फल फूल के पौधे लगाए गए…

डिण्डोरी। रविवार आज को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा, संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत , पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष टेकेश्वर साहू सभी सम्मानीय वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में व भारतीय जनता पार्टी डिंडोरी के पूर्व जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला डिंडोरी “सेवा ही संगठन” भाग 2 के जिला प्रभारी संजय साहू के निर्देशानुसार मंडल डिंडोरी के प्रभारी दशरथ सिंह राठौर सह प्रभारी सुरेश राजपूत , स्वच्छता ग्राही रामसिंह ठाकुर , हाकम सिंह, कमलेश पाराशर, मदन गोपाल गोतम, डबलू महाराज, हर्ष ठाकुर, रवि कुमार ठाकुर एवं ग्राम के युवा भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा 30 मई दिन रविवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 7 वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम पंचायत केवलारी मां नर्मदा के पावन तट संत महान त्यागी सेवा आश्रम केवलारी में सुंदर सुंदर फल फूल के पौधे लगाए गए। एवं आश्रम के आसपास साफ सफाई कर श्रमदान किया गया ग्राम पंचायत केवलारी में मनरेगा अंतर्गत काम में लगे मजदूर माताएं बहनों को मास्क वितरण किया गया। साथ ही उन्हें समझाइश दी गई की वैक्सीन जरूर लगवाएं एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करें । जहां भी जाएं मास्क लगाकर जाएं ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button