ताज़ा ख़बरे

अब नहीं जाना पड़ेगा 2 किलोमीटर दूर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ही बना वैक्सीनेशन केंद्र


डिंडौरी विक्रमपुर।
भाजपा मंडल शाहपुर अध्यक्ष सुशील राय के आग्रह पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल विक्रमपुर में कोरोना टीका लगवाने की व्यवस्था करवाई।बताया गया कि लोगों को अभी तक वैक्सीन लगवाने दो किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। ऐसे में दूरी अधिक होने के चलते कई लोग वैक्सीन लगवाने भी नहीं जा रहे थे। इस समस्या को देखते हुए मंडल अध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष सुशील राय ने इस समस्या को भाजपा जिला अध्यक्ष तक पहुंचाया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कलेक्टर के माध्यम से वैक्सीनेशन केंद्र अब शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विक्रमपुर में ही शुरू करवा दी गई। कलेक्टर आदेश के बाद केंद्र नए स्थान में शुरू हो गया है।भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय ने भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत को अवगत कराया था कि अभी तक लोग लंबी दूरी तय कर वैक्सीन लगवाने कन्या हाई स्कूल तक जाते हैं जहां पर कुछ ही दूर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं।यहां कोरोना संक्रमित मरीज भी जांच कराने पहुचते हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। अधिकारियों से बात की गई तब स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने स्कूल में व्यवस्था की लेकिन लाइट की समस्या आई जिसे मंडल अध्यक्ष ने अधिकारियों से बात कर लाइट चालू कराई और सेल्फी प्वाइंट नहीं होने पर मंडल अध्यक्ष ने अधिकारियों से बात की जिस पर अधिकारियों ने सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था की ओर अब कोरोना का टीका आज से ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विक्रमपुर में प्रारंभ हो गया है

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button