ताज़ा ख़बरे

नाबालिग बच्चों से करा रहे स्टाप डेम निर्माण कार्य,ठेकेदारी के चलते हो रहा घटिया सामग्री से निर्माण कार्य…

जनपद पंचायत करंजिया अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरीपानी के कि वनग्राम पंडरी पानी एवं त्रिछुला में स्टाप डेम का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें शासन की मंशा के विपरीत मनमानी पूर्वक कार्य ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत में चार डेम का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसमें तीन डेम का निर्माण कार्य जारी है और इन डेमों में घटिया निर्माण सामग्री का मनमानी पूर्वक उपयोग किया जा रहा है। डेम निर्माण कार्य में जिस तरह की रेत उपयोग की जा रही है वह रेत है या मिट्टी कहने में कोई अंतर नहीं है मिट्टी युक्त रेत से बन रहे स्टाप डेम निर्माण कार्य में लोहे की मात्रा शून्य है एक ही बरसात और नाले के बहाव में डेम बहने की आशंका है। ग्राम के विकास और विस्तार के लिए आई शासकीय राशि का पंचायत कर्मियों द्वारा बंदरबांट किया जाना पंचायत कर्मियों की मंशा पर सवाल खड़े करता है कि इस तरह का घटिया कार्य पंचायत कर्मियों की स्वयं के स्वार्थ और लाभ की दृष्टि से किया जा रहा है। आपको बता दें कि इसी डेम में देश के भविष्य नवमी दशमी के छात्र काम कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार गारंटी योजना लोगों के पेट के लिए है पर यह ग्राम पंचायत कर्मियों के लिए कमाई का जरिया बन गया है जिसमें उच्चाधिकारी भी भरपूर सहयोग दे रहे हैं इस तरह के गुणवत्ता हीन कार्य में उपयंत्री और सहायक यंत्री का भी इस भ्रष्टाचार में लिप्त होने की संभावना है क्योंकि उनकी जानकारी में होने के बाद भी इन कार्यों में कोई सुधार नहीं किया जा रहा है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button