ताज़ा ख़बरे

जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रयासों से अब अमरपुर नगर के मध्य में होगा टीकाकरण ग्रामीणों ने अध्यक्ष ज्योति प्रकाश को दिया धन्यवाद

अमरपुर। भाजपा नेत्री एवं अध्यक्ष जिला पंचायत डिंडोरी श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे एवं भाजपा मंडल अमरपुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष आकाश नामदेव के प्रयास से अब covid 19 का टीका आज से अमरपुर नगर के मध्य में स्थित प्राथमिक शाला भवन में लगेगा।
मालूम हो कि पहले टीका उत्कृष्ट विद्यालय में लगाया जाता था जो अमरपुर नगर से लगभग एक किलोमीटर दूर पड़ता था जिससे लोगो को धूप में आने जाने में परेशानी होती थी। जिस परेशानी को देखते हुए लोगों की सुविधा हेतु अमरपुर के भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष आकाश नामदेव ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे से आग्रह किया गया जिसे सुन जिला पंचायत अध्यक्ष ने तत्काल उच्च अधिकारियों से बात कर टीकाकरण केंद्र अमरपुर के मध्य में प्राथमिक शाला में शिफ्ट किया गया।
अमरपुर में टीकाकरण केंद्र बनाए जाने के बाद ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार मानते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button