ताज़ा ख़बरे

एकता परिषद ने दिया ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर, चिकित्सकीय व्यवस्था में सुधार की पहल…

डिण्डोरी। कोरोना महामारी के दौर में एकता परिषद ने जिला प्रशासन को ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर प्रदाय किया है, एकता परिषद के अनीष, निर्भय सिह और शोभा तिवारी ने कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत और सीएमएचओ डॉ रमेश मरावी को ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर दिया।

जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के दौरान कलेक्टर रत्नाकर झा ने एकता परिषद के सदस्यों से ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर प्राप्त किया और सदस्यों को बताया कि एकता परिषद ने जहाँ उपकरण प्रदान किया है वहीं ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण में भी सहयोग कर रहे हैं उन्होंने एकता परिषद को धन्यवाद दिया।
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि एकता परिषद ने जो उपकरण प्रदाय किये हैं उसके लिए धन्यवाद एकता परिषद से अनुरोध किया कि ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करें क्योंकि ग्रामीण एकता परिषद की बात मानते हैं जिस पर एकता परिषद के सदस्यों ने आस्वस्त किया कि वह हर संभव मदद करने को तैयार हैं।
जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर को रखने के लिए सीएमएचओ ने अपनी सहमति दी जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समनापुर पहुंच वहां चिकित्सकों के सुपुर्द किया गया चिकित्सकों ने इस सहयोग के लिए एकता परिषद को धन्यवाद दिया।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button