ताज़ा ख़बरे

कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण लिए एकता परिषद ने आयोजित की जन जागरूकता सभा..

बालाघाट। विकासखंड के गढ़ी क्षेत्र बैहर ब्लॉक के खजरा पंचायत में एकता परिषद के द्वारा कोरोना टीकाकरण को लेकर ग्रामीणों के बीच जन जागरूकता को लेकर सभा का आयोजन किया गया इस आयोजन में जिले के कलेक्टर दीपक आर्य, एसडीएम, एसडीओपी आदित्य मिश्रा (आईपीएस) एवं तहसीलदार समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे जन जागरूकता सभा में ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन के फायदे के साथ ही उससे मिलने वाली सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

सभा को संबोधित करते हुए एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव अनीश में सबसे पहले क्षेत्र में महिलाओं एवं बच्चों में पोषण सुरक्षा को लेकर जागरूकता लाने की बात कही उन्होंने कहा कि सबसे पहले क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण आवश्यक है प्रशासन के साथ मिलकर वह आगामी दिनों में कार्य करने हेतु कार्य योजना बना रहे हैं। उन्होंने देश भर में कोरोना से जंग में एकता परिषद की भूमिका की जानकारी देते हुए बताया कि इस मुश्किल दौर में हमारे कार्यकर्ता साथी दूरस्थ गांवो में पहुंच ग्रामीणों की मदद कर रहे हैं साथ ही जरूरत वाले क्षेत्रों में उपकरण मुहैया करा रहे हैं।

इसके बाद एसडीएम गुरु प्रसाद ने कहा कि जिस तरह से एकता परिषद ग्रामीणों के बीच आकर जन जागरूकता फैला रही है इससे न सिर्फ कोरोना से बचाव हेतु लोगों को जानकारी प्राप्त हो रही है बल्कि वैक्सीनेशन के लिए लोग भी आगे आ रहे हैं उन्होंने कहा कि एकता परिषद की इस कार्यशैली से मैं काफी प्रभावित हूं दूरस्थ गांवों में हम लोगों के लिए जाना संभव नहीं हो पाता है ऐसी स्थिति में एकता परिषद के द्वारा जागरूकता सभा आयोजित किया जाना और उसमें ग्रामीणों को टीकाकरण व कोरोना को लेकर बचाव को लेकर जिस तरह से जानकारी दी जा रही है इसके लिए मैं उनको धन्यवाद प्रेषित करता हूं इसके बाद उन्होंने कहा कि आप सभी से एक निवेदन है कि घर के अंदर रहे और मास्क अवश्य लगाएं।

एसडीओपी आईपीएस आदित्य मिश्रा ने कहा कि मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि यहां पर सभी ग्रामीण और यहां पर उपस्थित सभी लोगों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया हुआ है यहां पर सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया हुआ है सभी के चेहरे पर मास्क लगा हुआ है जिसको देखकर मुझे काफी अच्छा लग रहा है जिसके लिए उन्होंने खुद ग्रामीणों के लिए ही उनके द्वारा ताली बजवाई उन्होंने आगे कहा कि कोरोना की पहली लहर को हमने मार दिया दूसरी लहर को अपनी जागरूकता से मार दिया और अगर हम इसी तरह जागरूक रहे और हमने टीकाकरण कराया तो निश्चित ही हम कोरोना की तीसरी लहर को आने से ही रोक देंगे इसलिए जरूरी है कि हम 2 गज की दूरी और मास्क लगाकर रखें इसके साथ ही हमको हंड्रेड परसेंट टीकाकरण कराना होगा टीकाकरण ही एक ऐसा साधन है जिसके माध्यम से हम कोरोना को फैलने से रोक सकते हैं।

इसके बाद कलेक्टर दीपक आर्य ने सबसे पहले कार्यक्रम में उपस्थित आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया कि जिस तरह से वह अपना कर्तव्य निभा रही है वह अपने रोजाना के कार्य के साथ ही भीड़ से निपटने के लिए तत्पर है जिसके लिए उन्होंने बधाई के रूप में लोगों से ताली बजवाई इसके बाद ग्रामीणों से राशन व अन्य चीजों के बारे में जाना उन्होंने कहा कि एकता परिषद ने जिस तरह का आयोजन किया है इससे ग्रामीणों और उनके बीच में एक संवाद स्थापित हो पाया है उन्होंने कहा कि मैं अक्सर यहां से आकर चला जाता था लेकिन कभी भी ग्रामीणों से रूबरू होने का मौका नहीं मिला है जो आज मुझे यहां आकर प्राप्त हुआ है उन्होंने कहा कि यह गांव पूरी तरीके से कोरोना मुक्त रहा है और आगे भी रहेगा लेकिन उसके लिए जरूरी है कि शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए उन्होंने गांव वालों की अन्य समस्याएं जैसे वन अधिकार के अंतर्गत पट्टा, अस्पतालों में डॉक्टर और जैसी समस्याओं को भी जल्द से जल्द सुलझाने के लिए वहां मौजूद तहसीलदार को निर्देशित किया है

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button