गोरखपुर से अख़लाक़ कुरेशी की रिपोर्ट। करंजिया विखं के अंतर्गत ग्रापं परसेल में बुधवार को टीकाकरण जागरुकता अभियान के तहत रोजगार सहायक अनिल कुमार यादव ,शिक्षक खेमचंद पड़वार के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका तथा आषा कार्यकर्ता ने मिलकर गांव के प्रत्येक घर में दस्तक देकर ग्रामीणों को वर्तमान समय में टीकाकरण की उपयोगिता के बारे में समझाइश देकर वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया ।इस दरमियान अनिल यादव ने ग्रामीणों से रूबरू होते हुए बताया कि वर्तमान में कोरोनावायरस के संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय हैं इसलिए निसंकोच टीकाकरण करवाएं दरअसल इस कोरोना काल में जीवन बचाने के लिए वैक्सीन लेना आवश्यक हैं। लिहाजा कोरोनावायरस से बचाव का उपचार के रूप में दूसरा कोई विकल्प नहीं है। इसलिए सभी लोग वैक्सीन अवश्य लें। जो लोग पहला डोज लें चुके हैं और उनका दूसरा डोज लगने का समय आ गया हैं और वें अभी तक दूसरे डोज के लिए अस्पताल नहीं पहुंचे हैं तो सारे काम छोड़कर सर्व प्रथम वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाएं साथ ही ऐसे 18+ एवं 45+ वाले लोग जो अब तक टीकाकरण नहीं करवाएं हैं वो भी सरकारी अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाएं टीकाकरण से कोई नुकसान नहीं हैं अफवाह के चक्कर में न पड़े ।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार