पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ 32 वर्षीय आरक्षक का शव बुधवार की सुबह पुलिस लाइन स्थित उनके आवास में फांसी पर लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, एएसपी विवेक कुमार लाल, एसडीओपी रवि प्रकाश सहित कोतवाली थाना प्रभारी सीके सिरामे घटना स्थल पर पहुंचे आरक्षक ने जहां फांसी लगाई है उस कमरे को बन्द कर दिया गया है। घटना की जानकारी मृत आरक्षक 344 अमन तिवारी पिता एसपी तिवारी निवासी वार्ड नम्बर 4 साई कृपा के सामने जिला मंडला के परिजनों को दे दी गई, परिजनों के आने के उपरांत शव का पीएम करा परिजनों को सौप दिया गया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरक्षक अमन तिवारी की पुलिस बल में भर्ती वर्ष 2013 में होना बताया गया है। वर्तमान में एसपी कार्यालय के सामने स्थित सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ था। आरक्षक के फांसी लगाने के कारणों का पता नही लग पाया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को नाइट डयूटी करने के बाद आरक्षक रात लगभग 12 बजे पुलिस लाइन स्थित अपने क्वार्टर चला गया था और सुबह उसका शव फांसी पर लटका मिला।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार