ताज़ा ख़बरे

मुख्यमंत्री ने युवाओं के पत्र पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही के दिए निर्देश

तीसरी लहर आने से पहले सी. टी. स्कैन एवं अन्य ज़रूरी उपकरण ज़िला चिकित्सालय में शीघ्र स्थापित हो –सम्यक् जैन

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

डिंडोरी ज़िले में लम्बे समय से सी.टी स्कैन मशीन की माँग उठती रही है। कोरोनावायरस की दूसरी लहर के कारण हमारे जिले के अनेकों नागरिक कोरोनावायरस से संक्रमित हुए, कोरोनावायरस ने हमारे जिले के ग्रामीण अंचलों के निवासियों को भी बेहद संक्रमित किया है ,जिला मुख्यालय में सी.टी. स्कैन मशीन ना होने के कारण नगरवासी एवं ग्राम वासियों को सीटी स्कैन जांच कराने के लिए दूर दराज के जिलों पर जाना पड़ता है, हमारा जिला अति पिछड़ा, किसानी, मजदूरी, पर आश्रित जिला है आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान भी मरीजों को उठाना पड़ रहा है। सी.टी. स्कैन मशीन ना होने के कारण हमारे जिले के चिकित्सकों को भी इलाज करने मे भारी असुविधाओ का सामना करना पड़ता है, जिसको ध्यान में रखते हुए डिंडोरी ज़िला के युवा समाजसेवी सम्यक् जैन, जबलपुर से धीरज तिवारी एवं मनन अग्रवाल ने 10.05.2021 को प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को क़ानून प्रक्रिया अपनाते हुए पब्लिक प्राइवट पार्ट्नर्शिप से सी.टी स्कैन मशीन इंस्टॉल के लिए प्रयास किए गए थे। वही बताया गया था कि कोरोना की दूसरी लहर वायरस के म्यूटेशन के कारण भी ज्यादा खतरनाक हो रही है । दरअसल हो ये रहा है कि म्यूटेंट वायरस का हमला होने पर कोरोना के नए-नए लक्षण दिख रहे हैं, ऐसे में मरीज खुद को सामान्य मानते हुए जांच में देर कर देता है। यहां तक कि कोरोना की जांच के प्रचलित तरीके एंटीजन और RTPCR से भी कोरोना पकड़ में नहीं आ पा रहा। ऐसे में जब छाती का सीटी-स्कैन किया जा रहा है। इसके स्कोर के आधार पर संक्रमण और उसकी स्टेज समझी जा रही है।

विशेषज्ञों के मुताबिक संक्रमण की मौजूदा लहर में ज्यादातर मरीजों का संक्रमण कोविड के पुराने प्रचलित तरीकों से पता नहीं चल पा रहा। ऐसे में नुकसान ये हो रहा है कि खुद को निगेटिव मानते हुए वे आइसोलेट नहीं होते और संक्रमण बढ़ता चला जाता है। पॉजिटिव होने के बाद भी जांच में निगेटिव आने वाले ये मरीज नई चुनौती बन चुके हैं। इसलिए तीसरी लहर आए उससे पहले सी.टी. स्कैन मशीन ज़िला चिकित्सालय में इंस्टॉल हो ।

अंततः शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं के पत्र पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं कलेक्टर डिंडोरी श्री रत्नाकर झा को निर्देशित किया गया है तत्संबंध में आगामी कार्यवाही की जानकारी हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय ने युवाओं को कलेक्टर डिंडोरी से सम्पर्क करने को कहाँ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button