ताज़ा ख़बरे
राइट साइड की खुलीं दुकानें, ग्राहकों को मिला सामान…

समनापुर से पप्पू पड़वार की रिपोर्ट
समनापुर जनपद मुख्यालय में राइट और लेफ्ट नियम के तहत दुकानें खुलनी शुरू हो गई हैं। गुरूवार को राइट यानी सीधे हाथ की दुकानें खोलने का दिन है। एक साइड की खुली दुकानों पर सामान खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ रही है। नियमों से सामान दिया गया है। हर व्यक्ति को जरूरत का सभी सामान मिला। मुख्यालय के सभी व्यापारियों को राहत पहुंची है। जो नियम बनाया गया है, उसका पालन करने का पहला दिन था। सीधे हाथ पर जितनी भी दुकानें थी वो खुली। एक जरूरतमंद को वो सभी सामान मिला जिसको उसकी जरूरत थी। चाहे कपड़े खरीदने हो या परचून का सामान। जूते-चप्पलों से लेकर बर्तन तक और सब्जी से लेकर फलों तक सभी का लाभ मिला। मोबाइल रिपेयरिग और अन्य सामान की दुकान भी खुली है। हर दुकान पर भीड़ रही। व्यापारियों ने सुरक्षा का पूरा इंतेजाम किए थे। शारीरिक दूरी का पालन कराया और हाथों को भी सैनिटाइजर से साफ करवाए। 5 बजे ही सभी दुकानें बंद हो गई है। बाजार में पूरी तरह सन्नाटा पसर गया l व्यापारियों ने बताया कि जो नियम बनाया गया है बहुत अच्छा है। इस नियम से सभी व्यापारियों के साथ-साथ लोगों को भी फायदा हुआ है। सभी सामान उन्हें मुहैया हुआ है।

अनजान व्यापारियों ने दूसरी साइड से भी खोली दुकानें
समनापुर में जिन व्यापारियों का नियम का पता नहीं था उन्होंने भी सीधे तरह के साथ-साथ उल्टी तरफ की भी दुकानें खोल दी। जिसका सामने के कुछ व्यापारियों ने विरोध भी किया।


