ताज़ा ख़बरे
कोविड केयर सेंटर निर्माण कार्य में ठेकेदार बरत रहा है लापरवाही,घटिया मटेरियल उपयोग करने हुई शिकायत..

कार्यस्थल में अधिकारियों द्वारा नहीं किया जा रहा निरीक्षण
समनापुर से पप्पू पड़वार की रिपोर्ट
जनपद मुख्यालय समनापुर मैं कोविड केयर सेंटर का निर्माण संबंधित ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा है यह निर्माण 17 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है इस ओर अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ठेकेदार के द्वारा अपनी मनमानी करते हुए गुणवत्ता की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है ठेकेदार द्वारा ईट की गुणवत्ता पर तनिक भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है और ना ही सही तरीके से पानी की तराई हो पा रही है भरे गर्मी में यह निर्माण कार्य किया जा रहा है ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य में ना तो सूचना प्लाट लगाई गई है और ना ही स्वीकृति राशि व निर्माण कार्य तारीख दर्शायागया है। कोविड केयर सेंटर निर्माण विधायक निधि एवं जनभागीदारी द्वारा 20 बेड हुतु ,लोक निर्माण विभाग के द्वारा कराया जा रहा है।



