ताज़ा ख़बरे

पंडरीपानी मे व्याप्त समस्याओं के निदान के लिए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोषी साहू ने कलेक्टर के नाम का पत्र डिंड़ौरी एसडीएम महेश मंडलोई को सौंपा…

ग्राम पंचायत पंडरी पानी विकासखंड करंजिया के आदिवासियों के कठिन समस्याओं का निदान करने महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोषी साहू ने डिंड़ौरी कलेक्टर के नाम का पत्र डिंड़ौरी एसडीएम महेश मंडलोई को सौंपा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू ने बताया कि जिला डिंडोरी के अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी विकासखंड करंजिया में लंबे समय से बिजली पानी रोड आदि जनहित से संबंधित कठिन समस्याएं हैं जिनका निदान शासन प्रशासन द्वारा आज दिनांक तक नहीं किया गया है आदिवासी बैगा जनजाति के लोग निवासरत हैं उन्हें सुविधा जनक समस्या का निदान नहीं होने से भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है यहां तक की उन्हें शासन से प्राप्त राशन भी निर्धारित समय पर नहीं दिया जा रहा है तत् संबंध में अनेकों बार शासन व प्रशासन को जानकारी दिए जाने के बाद भी कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ है जिससे ग्रामीण लगातार परेशान है कलेक्टर महोदय से आग्रह किया है कि ग्राम पंडरीपानी विकासखंड करंजिया अंतर्गत रहने वाले सभी आदिवासियों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए बिजली पानी सड़क राशन आदि की सुविधा शासन के दिशा निर्देश के अनुसार तत्काल उपलब्ध कराया जायें।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button