ताज़ा ख़बरे

देश के प्रत्येक नागरिक को यूनिवर्सल मुफ्त वैक्सीन लगवाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मांग-एक दिन में एक करोड़ लोगों को वैक्सीन लगवाना सुनिश्चित करें केंद्र सरकार


मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला , बृजेंद्र दीक्षित, आलोक शर्मा, रितेश जैन, भीम अवधिया, अकील अहमद सिद्धकी, शिवराज सिंह ठाकुर, सुरेंद्र सरैया, एकलव्य धुर्वे, विजय दहिया, पुष्पा महोबिया, ने महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम का ज्ञापन अनुविभागीय दंडाधिकारी महेश मंडलोई को सौंपकर मांग किया है कि प्रतिदिन एक करोड़ वैक्सीनेशन सुनिश्चित करायी जाये, एवं देश के हर नागरिक को यूनिवर्सल मुफ्त वैक्सीन लगवाई जाये। ज्ञापन के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने बताया कि कोविड-19 ने लगभग हर भारतीय परिवार को अप्रत्याशित तबाही एवं असीम पीड़ा दी है। दुख की बात है कि केंद्र पर आसीन भाजपा नेतृत्व की मोदी सरकार ने कोरोनावायरस से लड़ने की अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है, और लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। सच्चाई यह है कि केंद्र की भाजपा सरकार कोविड-19 के अपराधिक कुप्रबंधन की दोषी है। उग्र कोविड-19 महामारी के बीच वैक्सीनेशन ही एकमात्र सुरक्षा है। मोदी सरकार की वैक्सीनेशन की रणनीति भारी भूलो की एक खतरनाक कॉकटेल है। भाजपा सरकार ने वैक्सीनेशन की योजना बनाने का अपना कर्तव्य ही भुला दिया ।भाजपा सरकार निंदनीय रूप से वैक्सीन की खरीद से बेखबर रही,
केंद्र सरकार ने जानबूझकर एक ‘ ‘ डिजिटल डिवाइड ‘पैदा किया जिससे वैक्सीनेशन की प्रक्रिया धीमी हो गई। केंद्र सरकार ने विभिन्न कीमतों के स्लैब बनाने में जानबूझकर मिलीभगत की, यानी एक ही वैक्सीन के लिए अलग-अलग कीमतें तय की ताकि आम आदमी से आपदा में लूट की जा सके। जहां अन्य देशों ने मई 2020 से वैक्सीन खरीदने के ऑर्डर देना शुरू कर दिए थे, वही मोदी सरकार ने भारत को इसमें विफल कर दिया। केंद्र सरकार ने वैक्सीन का पहला ऑर्डर जनवरी 20 21 में जा कर दिया । जन पटल पर मौजूद जानकारी अनुसार मोदी सरकार एवं राज्य सरकारों ने 140 करोड़ की जनसंख्या के लिए आज तक केवल 39 करोड़ वैक्सीन खुराको का आर्डर दिया है। भारत सरकार के अनुसार 31 मई 2021 तक केवल 21.31 करोड़ वैक्सीन ही लगाई गई। लेकिन वैक्सीन की दोनों खुराक केवल 4.45 करोड़ भारतीयों को ही मिली है, जो भारत की आबादी का केवल 3.17% है। पिछले 134 दिनों में वैक्सीनेशन की औसत गति लगभग 16 लाख खुराक प्रतिदिन है, इस गति से देश की पूरी व्यस्क जनसंख्या को वैक्सीन लगाने में 3 साल से भी ज्यादा समय लग जाएगा। यदि ऐसा ही चलता रहा तो हम देश के नागरिकों को कोरोना की तीसरी लहर से कैसे बचा पाएंगे, इस सवाल का जवाब मोदी सरकार को देना होगा। केंद्र की भाजपा सरकार आज तक वैक्सीन की 6.63 खुराक दूसरे देशों को निर्यात कर चुकी है ।यह देश के लिए सबसे बड़ा नुकसान है। मोदी सरकार द्वारा वैक्सीनेशन के लिए तय की गई अलग-अलग कीमतें लोगों की पीड़ा से मुनाफाखोरी का एक और उदाहरण है। सीरम इंस्टीट्यूट कि कोवीशिलड की एक खुराक की कीमत मोदी सरकार के लिए ₹150, राज्य सरकारों के लिए ₹300, निजी अस्पतालों के लिए ₹600,है। भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की एक खुराक की कीमत मोदी सरकार के लिए ₹150, राज्य सरकार के लिए ₹600, और निजी अस्पतालों के लिए 1200 ₹, है निजी अस्पताल एक खुराक के लिए 1500 रू तक वसूल रहे हैं। दो खुराको की पूरी कीमत की गणना इसी के अनुसार होगी। मोदी सरकार द्वारा एक ही वैक्सीन की तीन अलग-अलग कीमतें तय करना लोगों की पीड़ा से मुनाफाखोरी कमाने का नुस्खा है ।आज जरूरत है केंद्र सरकार वैक्सीन खरीदे और राज्यों एवं निजी अस्पतालों को निशुल्क वितरित करें, ताकि वह भारत के नागरिकों को मुफ्त लगाई जा सके। इससे कम कोई भी काम भारत एवं भारत के नागरिकों का बड़ा नुकसान है ।साथ ही हमें 31 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले 18 साल से अधिक आयु की पूरी वयस्क जनसंख्या को वैक्सीन लगाने का काम पूरा करने की जरूरत है। देश के नागरिकों का बचाव करने का यही एकमात्र रास्ता है इसका एकमात्र उपाय है ,कि 1 दिन में कम से कम एक करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जाए, ना कि 1 दिन में औसतन 16 लाख लोगों को। इसलिए हम राष्ट्रपति जी से निवेदन करते हैं कि आप मोदी सरकार को दिन में एक करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाए जाने एवं यूनिवर्सल मुफ्त वैक्सीन का निर्देश दें ।कोविड-19 महामारी से लड़ाई एवं बीमारी को हराए जाने का यही एकमात्र रास्ता है। हर भारतीय को करोना से जीत दिलाने का यही एकमात्र रास्ता है। ज्ञापन सोंपते समय ब्रजेद दिक्षित महामंत्री जिला कांग्रेस, रितेश जैन उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, आलोक शर्मा उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, भीम वधिया उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, अकील अहमद सिद्धकी महामंत्री जिला कांग्रेस, शिवराज सिंह ठाकुर अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस एकलव्य दुर्वे जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल, सुरेंद्र सरैया प्रदेश सचिव कांग्रेस सेवा दल, विजय दहिया जिला कांग्रेस सहायता केंद्र प्रभारी, श्रीमती पुष्पा महोबे सहित कांग्रेस के नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button