बजाग संकट समूह की बैठक में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री स्थानीय सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते को समस्त क्षेत्र वासियों की ओर से ब्लॉक काँग्रेस कमेटी बजाग ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश पटेरिया ने बताया कि माननीय मंत्री जी आज तहसील के वर्चुअल उद्घाटन करने पहुंचे थे। बजाग को तहसील बने हुए 7 साल से अधिक हो गए लेकिन एस डी एम कार्यालय न होने के कारण आज भी राजस्व से संबंधित कार्यों के लिए डिंडोरी जाना ही पड़ता है। साथ ही हम लंबे समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बजाग एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाडा में डॉक्टर की मांग कर रहे हैं इसके लिए अनेकों बार माननीय मुख्यमंत्री जी को प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंप चुके हैं। लेकिन नतीजा शून्य है हाल ही में डॉक्टर राजेश्वर ठाकुर को तीन दिन बजाग में सेवा देने आदेशित किया गया था लेकिन वह आज तक अपनी उपस्थिति नहीं दे रहे हैं। अतः क्षेत्रीय सांसद से मांग की गई है। उनकी प्रदेश में सरकार है। उम्मीद है कि वे क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें पूरा करेंगे।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार