ताज़ा ख़बरे

कोरोना वेक्सीन जागरूकता अभियान….

समनापुर। प्रदान संस्था के सहयोग से ग्राम -बरगा में स्व सहायता समूह के दीदी एवं ग्राम के लोगो के साथ कोरोना महामारी जो कि अभी व्याप्त है , जिसमे दिन प्रति दिन ग्रामीणजनों को जागरूकता का मुहिम सामजिक संस्था प्रदान एवं डिंडौरी जिले के समनापुर के स्वास्थ्य विभाग कार्यकर्ता एवं अधिकारीगण और तहसील कार्यालय के कार्यकर्ता एवं अधिकारीगण और जनपद कार्यालय के अधिकारीगण एवं कार्यकर्ता के सहयोग से लोगो को वेक्सीन के प्रति जागरूक करने का कार्य में लगे हुये है । इसी कड़ी में बरगा ग्राम में 36 ग्रामीण जनों ने कोरोना का टीका लगवाया और ग्राम के समीप संचालित मनरेगा कार्य में कार्यरत ग्रामीणजनों को भी टीकाकरण करवाने के लिये समझाया गया.इस जागरूकता अभियान का संचालन अनुविभागीय दंडाधिकारी,ए डी ओ दिव्या.
स्वास्थ्य विभाग समनापुर से बी सी एम रोशन,प्रदान संस्था से पौलोमि मल्लिक, एवं तहसील कार्यालय से तहसीलदार महोदय के द्वारा यह टीकाकरण एवं जागरूकता के लिये ग्रामीणजनों को समझाईश दिया गया ।लगातार सभी संस्थाओ के सहयोग से कोरोना टीकाकरण को अधिक से अधिक से व्यक्तियों तक पहुचाया ज़ा रहा है । ताकि कोरोना को हराया ज़ा सके ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button