ताज़ा ख़बरे
आओ पर्यावरण बचाएं, धरती को खुशहाल बनाएं… कार्ड संस्था द्वारा पौधा लगा कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्ड संस्था द्वारा विकास खंड शहपुरा में संचालित सी एफ टी परियोजना अंतर्गत अलग अलग ग्रामों मे जन समुदाय एवं समूह सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे रोपित कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। विकास खंड मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री के के रैकवार जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन मे आजीविका मिशन के साथ सीएफटी परियोजना प्रबंधक रमाशंकर गर्ग के नेतृत्व में संस्था क्षेत्र मे विकास एवम् जागरूकता हेतु जमीनी स्तर पर क्रियाशील है। विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाए आगे आकर क्षेत्र मे एक सार्थक सन्देश देने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम का लक्ष्य क्षेत्र मे ज्यादा से ज्यादा जल ,जंगल, जमीन संरक्षण पर जन जागरूकता फैलाना है। जिसमे कार्ड संस्था का प्रयास सराहनीय है। संस्था सभी संबंधित पंचायतों के सरपंच एवम् सचिव एवं महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों के साथ समन्वय कर कार्यरत है। सीएफटी परियोजना मे , प्रवीण दास, आशीष तिवारी ,खेम लाल साहू , प्रतिमा साहू एवं रामकिशोर बरमैया के साथ पूरी टीम क्षेत्र मे क्रियाशील है जिससे जागरूकता कार्यक्रम का संदेश जन जन तक पहुंच सके।





