ताज़ा ख़बरे

टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में जुटा सरकारी मैदानी अमला…

कोरोना को हराना है….


अख़लाक़ कुरेशी
गोरखपुर -टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी इसके लिए सरकारी मैदानी अमला भी जी जान से जुटा हुआ हैं इस अभियान में ऐसे स्थानीय लोगों को भी शामिल किया गया हैं जो अलग अलग क्षेत्रों में आमजन के बीच प्रभावशाली व्यक्तित्व रखतें हैं ऐसा ही मंजर करंजिया विखं के अंतर्गत ग्रापं झनकी में शुक्रवार को देखने मिला जहां पंचायत कर्मी राजस्व विभाग और आंगनवाड़ी के कार्यकर्ता सहायिका गांव के प्रतिष्ठित नागरिकों ने संयुक्त रूप से मिलकर ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने हेतु अभियान चलाया । अभियान के तहत प्रत्येक घर में जा जाकर यह बताया गया कि कोरोनावायरस से लड़ने एवं बचाव का फिलहाल एक ही विकल्प हैं टीका लगवाना वो इसलिए कि अभी तक कोरोना नामक बीमारी के उपचार के लिए कोई दूसरी दवा नहीं बनी हैं लिहाजा बेझिझक सरकारी अस्पताल जाकर टीका लगवाएं रोजगार सहायक अनिल यादव ने ग्रामीणों से मुखातिब होते हुए कहा कि कोरोनावायरस के संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं हैं यघपि सतर्क और सावधान रहना हैं जबकि कोरोना कर्फ्यू संक्रमण रोकने की रणनीति की प्रक्रिया का हिस्सा था अब चूंकि संक्रमण का फैलाव कम हो गया हैं जनजीवन भी धीरे धीरे सामान्य हो जाएगा इसके बाद हम सभी का जीवन अनवरत और अविचलित चलता रहें इसके लिए जरूरी हैं कि अभी से हम और आप टीकाकरण करवाएं हमें स्वयं को तो सुरक्षित करना ही हैं साथ में घर परिवार मोहल्ला और गांव को भी सुरक्षित रखना हैं तभी हम तीसरे लहर के खतरे से डटकर मुकाबला कर सकतें हैं और ऐसा तभी संभव हैं जब शत प्रतिशत टीकाकरण हो इसलिए किसी के बहकावें में नहीं आना हैं और न ही अफवाहों पर ध्यान केंद्रित करना हैं । यादव ने ग्रामीणों को समझाइश देकर बताया कि टीका लगने के बाद मानव शरीर के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ साथ हमारा शरीर बड़ी बीमारियों से लड़ने में सक्षम हो जाता हैं तब कोई भी वायरस हमारे शरीर को आसानी से प्रभावित नहीं कर पाता इसलिए आपसे अपील किया जाता हैं कि जो भी व्यक्ति वैक्सीन लगवाने के दायरे में हैं और अब तक वैक्सीनेशन नहीं करवाएं हैं तो सारे काम छोड़कर सर्वप्रथम कोरोना रोधी टीका लगवाएं तभी आप और हम सुरक्षित रहेंगे क्योंकि कोरोना के वायरस से बचाव के रूप में वैक्सीन ही एक विकल्प हैं ।इसलिए सभी लोग वैक्सीन अवश्य लें। जो लोग पहला डोज लें चुके हैं और उनका दूसरा डोज लगने का समय आ गया हैं और वें अभी तक दूसरे डोज के लिए अस्पताल नहीं पहुंचे हैं वे भी तत्परता दिखाएं वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाएं साथ ही ऐसे 18+ एवं 45+ वाले लोग जो अब तक टीकाकरण नहीं करवाएं हैं वो भी सरकारी अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाएं टीकाकरण से कोई नुकसान नहीं हैं अफवाह के चक्कर में न‌‌‌ पड़े । पंचायत क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सरपंच दयावती मरावी पंचायत सचिव दिलीप मरावी , पटवारी अजय कुमार पटेल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शकुन मार्को जानकी परस्ते दयावती भागवती परस्ते , कलावती रामकुंवर समदिया परस्ते रमोतिन बाई समरतिन बाई एवं गांव के मुकद्दम बजारु सिंह, नारायण परस्ते आदि लोग मौजूद रहें ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button